विकास खंड खीर्सू के जोगणी गांव में गुलदार ने बुजुर्ग पर हमला किया। घायल बुजुर्ग का राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में उपचार चल रहा है। घटना शनिवार सुबह 7:00 की बताई जा रही है।
बुजुर्ग गांव के पास धारे पर पानी लेने गए थे। घात लगाए गुलदार ने बुजुर्ग पर हमला किया। शोर मचाने पर गुलदार भागा। लेकिन हादसे में बुजुर्ग के सिर-हाथ पर दांत व नाखून के निशान आए हैं।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।


