उत्तर-पश्चिमी जॉर्जिया के ऐतिहासिक शहर रोम से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां एक अदालात में भीषण आग लगी है। दमकल विभाग आग को काबू में करने की कोशिश कर रही है।
फ्लॉयड काउंटी के फेसबुक पेज के अनुसार, यह भीषण आग 132 साल पुरानी फ्लॉयड काउंटी हिस्टोरिक कोर्टहाउस की इमारत में लगी है। आग लगने से कोर्ट हाउस का एक हिस्सा गिर गया है। आग कैसे लगी अब तक इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग बुझाने का काम जारी है।
बता दें कि रोम उत्तर-पश्चिमी जॉर्जिया में स्थित एक शहर है। यह टोवा और ओस्टानाउला नदियों के संगम पर बसा है। यहां से कूसा नदी निकलती है। यह सात पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध अपलाचियन पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है। जिसके कारण इसका नाम इटली के रोम शहर के सम्मान में रखा गया है।


