77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से परेड, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष का उत्सव

2.6kViews
1557 Shares

भारत आज 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस वर्ष का समारोह न केवल देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन है, बल्कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक अवसर भी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व कर रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद परेड का आयोजन हुआ, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगा।

गणतंत्र दिवस परेड 2026 कार्यक्रम नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड सुबह 9:30 बजे शुरू हुई। इस परेड का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। लाइव कवरेज सुबह 8 बजे से ही दूरदर्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। इसके अलावा, ऑल इंडिया रेडियो के यूट्यूब चैनल और सरकारी वेबसाइटों पर भी परेड का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। देश के प्रमुख समाचार चैनल और डिजिटल पोर्टल इस कार्यक्रम को विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री के साथ प्रसारित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *