उत्तराखंड में क्रिकेट लीग के नाम पर लाखों की ठगी, पूर्व विधायक नारायण ने दर्ज कराया केस

2.1kViews
1123 Shares

 गोलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। लीग के आयोजक और मालिक विकास ढाका पर फ्रेंचाइजी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगे हैं। सितारगंज पूर्व विधायक नारायण पाल वह हरियाणा के एक युवक से 32 लाख की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।

गुरुवार को इस संबंध में दो अलग-अलग टीम मालिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। जिसपर फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लिए लाखों रुपये लेने की पहली शिकायत पूर्व विधायक सितारगंज नारायण पाल ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ईवीसीएल में उत्तराखंड सोल्जर्स टीम खरीदी थी। आयोजक विकास ढाका ने 50 लाख की फ्रेंचाइजी फीस पर 10 लाख रुपये की छूट देकर सौदा तय किया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने तीन लाख रुपये नकद और छह लाख रुपये हल्द्वानी में होल्डिंग कार्य के माध्यम से कुल नौ लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन इसके बाद आयोजक ने टूर्नामेंट शुरू नहीं कराया और रकम वापस करने से भी इंकार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *