अजगैवीनाथ धाम रेलवे स्टेशन : आरपीएफ जवानों के लिए नई बैरक और थाना, रेल आईजी ने यात्रियों की सुरक्षा पर दिया जोर

रेलयात्रियों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेल आईजी अमिय नंदन सिन्हा ने शुक्रवार को अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) स्टेशन परिसर में नए आरपीएफ थाना तथा आधुनिक सुविधाओं से लैस आरपीएफ बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय विद्वानों और पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण भी किया।

आरपीएफ बैरक का निरीक्षण

आईजी ने नवनिर्मित बैरक का निरीक्षण किया और इसे जवानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उनके साथ कई रेल वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ के समय यात्रियों को नियंत्रित करने में आरपीएफ जवानों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक ने सराहनीय कार्य किया है। ऐसी प्रतिबद्धता से ही यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिलता है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस बैरक

आईजी ने बताया कि यह बैरक स्टेशन परिसर के पश्चिमी छोर पर जवानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका उद्देश्य उन्हें बेहतर आवासीय सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें ऊर्जा, उत्साह और स्फूर्ति के साथ अपने दायित्व निभाने में सक्षम बनाना है।

सुरक्षा दिशा-निर्देश और सतर्कता

कार्यक्रम के दौरान आईजी ने रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्टेशन और ट्रेनों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो और सुरक्षा के हर पहलू पर निगरानी रखी जाए।

उपस्थित अधिकारी और जवान

इस मौके पर आरपीएफ के क्राईम इंस्पेक्टर सुधांश कुमार सुधा, मनोहर कुमार, एके सिंह, राकेश कुमार वर्मा सहित दर्जनों आरपीएफ और जीआरपी जवान और अधिकारी उपस्थित थे। आईजी ने जवानों की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।

लवे स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा में मजबूती

नवनिर्मित आरपीएफ थाना और बैरक के उद्घाटन से न केवल जवानों के रहने और कार्य करने की सुविधा बढ़ी है, बल्कि रेलवे स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा में भी मजबूती आई है। सुव‍िधाओं का व‍िस्‍तार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *