आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा कलंक, विराट कोहली की ‘फ्लॉप क्लब’ में हुए शामिल

आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया पहली बार आयरिश टीम के खिलाफ इस फॉर्मेट में पहली बार हारी है। इसी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। इस लिस्ट में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी नाम शामिल है। अय्यर टीम इंडिया के लिए कप्तान के तौर पर पहला मुकाबला खेल रहे थे।

उन्हें कप्तानी डेब्यू पर ही हार का सामना करना पड़ा। अगर अब भारत को सीरीज को बराबरी पर समाप्त करना है, तो उन्हें दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। ये मैच रविवार को बेलफास्ट में ही खेला जाएगा। हालांकि, अय्यर के लिए कप्तान के तौर पर शुरुआत अच्छी नहीं हुई। वे बल्लेबाज के तौर पर बुरी तरह से फ्लॉप हुए और मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए। अब उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

अय्यर कप्तान के तौर पर अपना पहला मुकाबला हार गए। इसके साथ ही उनका नाम उन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जो टी20 में कप्तानी डेब्यू पर अपना पहला मैच हारे। विराट कोहली इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में पहली बार कप्तानी की थी। उस मुकाबले में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2022 में ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी।

शुभमन गिल ने भारत की पहली बार टी20 में कप्तानी साल 2024 में की थी लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उस मुकाबले में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब अय्यर चौथे ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जो अपनी कप्तानी डेब्यू पर मैच हार गए हैं।

भारत की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप हो गई। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अलावा कोई दूसरा बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारतीय टीम 18.5 ओवरों में 148 रनों पर सिमट गई और 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *