नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को मानकनगर रोकना था, भेज दिया गया ऐशबाग रेलवे स्टेशन

 भारतीय रेलवे की एक लापरवाही गुरुवार को कई यात्रियों पर भारी पड़ी। लखनऊ में रेलवे ने मवैया अंडरपास पर गर्डर बदलने के लिए मेगा ब्लॉक लिया है और कई ट्रेन को दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट किया गया है। इसी दौरान बड़ी लापरवाही देखने को मिली।

नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को गुरुवार को मानकनगर स्टेशन पर रोका जाना था। यहीं यात्रियों को अपनी यात्रा को समाप्त करना था। कुछ यात्रियों ने अपने वाहनों को भी मानक नगर रेलवे स्टेशन पर बुला लिया था। अधिकांश ने तो ट्रेन में बैठे-बैठ कैब भी बुक कर ली थी, लेकिन ट्रेन के मानक नगर स्टेशन पर न रोके जाने पर खलबली मन गई।

नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर इस ट्रेन को मानकानगर स्टेशन तक आना था, लेकिन अंतिम समय में ट्रेन को ऐशबाग स्टेशन भेज दिया गया। इससे कई यात्रियों के परिवारीजन मानकनगर स्टेशन पर भटकते रहे। दरअसल रेलवे ने मवैया अंडरपास पर गर्डर बदलने के लिए मेगा ब्लॉक लिया है। इस कारण लखनऊ जंक्शन आने वाली ट्रेनों को ऐशबाग और गोमती नगर शिफ्ट किया गया है। मवैया अंडरपास के डाइवर्जन के कारण लोको चौराहा पर लंबा जाम लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *