बाराबंकी में तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की हत्या, जीभ काटकर ली जान

7.0kViews
1039 Shares

ताजिया के दौरान गुरुवार की आधी रात मौलवी तांत्रिक ने एक व्यक्ति को अपने घर बुलाकर उसकी जीभ काटकर हत्या कर दी। परिवारजन ने तंत्र-मंत्र करने वाले मौलवी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

टिकैतनगर के सिहोरिया गांव में मृतक के भाई दुखीराम ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य गांव में ताजिया देखने गए थे। घर पर उसका भाई सुकई एक छोटे बच्चे के साथ अकेला था। आरोप है कि गांव निवासी मैनुद्दीन ने फोन कर सुकई को घर के बाहर बुलाया, जहां पहले से मौजूद खजुरी गांव के तंत्र-मंत्र करने वाले मौलवी गुल्ले हिदायत रसूल ने मांस काटने वाले चापर से उसकी जीभ काट दी।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया। परिवारजन के पहुंचने तक अत्यधिक रक्तस्राव के कारण सुकई की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पूरे गांव में झांड़-फूंक का फैला रखा है तंत्र

मौलवी गुल्ले हिदायत रसूल ने ताजिया रखी थी, तंत्र-मंत्र करने के दौरान उसने साजिशन सुकई को बुलाया था। बताया जा रहा है कि मौलवी अक्सर इस तरह के झांड़-फूंक कर लोगों को अपने जाल में फंसा रखा था। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *