पंजाब के लुधियाना जिले के सलेम टाबरी के भट्टियां इलाके में स्थित गगनदीप कॉलोनी में सोमवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब 22 वर्षीय एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है।
हैरानी की बात यह है कि करीब दो साल पहले विकास के भाई ने भी इसी तरह मौत को गले लगा लिया था। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8:30 बजे की है। विकास सिलाई का काम करता था। सुबह जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता उसे देखने के लिए ऊपर बने कमरे में गए।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाजें देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई तो पिता ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर विकास पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है।


