अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स न जमा करने वालों का सार्वजनिक होगा नाम, प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस जारी

1484 Shares

 50 हजार रुपये से ज्यादा का गृहकर व जलकर दबाने वालों डिफाल्टर प्रापर्टी मालिकाें पर अकबरपुर नगर पालिका शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। डिफाल्टरों का नाम नगर पालिका परिषद में दीवारों पर लगा बोर्ड पर नाम मकान नंबर तथा पता बकाया धनराशि सार्वजनिक किया जाएगा।

मंगलवार को 25 लोगों का नाम बोर्ड पर लिखा गया। पालिका में लंबे समय से दस लाख रुपये से ज्यादा का गृहकर दबाए बैठे 500 डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।

नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 में गृहकर के रूप में राजस्व जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। ऐसे में 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य तक गृहकर वसूलना उनके लिए चुनौती है।

नगर पालिका में 25 वार्डों में 27 हजार निजी व सरकारी भवनों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर करीब पांच करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। वसूली को विशेष अभियान वार्ड में तीन दिवसीय शिविर लगाया गया। उसके बावजूद भी टैक्स नहीं जमा हुआ। कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशन भुगतान पर करोड़ों रुपये प्रति माह खर्च करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *