आगरा ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: कुकर्म के विरोध में हुई हत्या; दो गिरफ्तार

 थाना सैंया क्षेत्र में ऑटो चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने चालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था चालक

14 फरवरी को सैंया क्षेत्र में ऑटो चालक विजयपाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। अगले दिन सैंया–इरादतनगर मार्ग पर पुल के पास उसका ऑटो लावारिस हालत में मिला। आसपास तलाश करने पर कुछ दूरी पर उसके कपड़े और चप्पल मिले, जबकि नाले में उसका शव बरामद हुआ। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए थाना सैंया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विष्णु और अमित शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने ऑटो किराये पर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *