दिल्ली के टिकरी नेताजी सुभाष विहार इलाके में सोमवार सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विसेज को सुबह 7:49 बजे सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और अब तक 15 फायर टेंडर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रही है। आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन धुआं आसमान में फैल गया है।
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


