गाजियाबाद में युवक से दरिंदगी: बंधक बनाकर पीटा, करंट लगाया और निजी अंग पर चाकू से वार

1152 Shares

गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर में एक 22 वर्षीय युवक के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं दो युवकों ने उसे करंट भी लगाया। पीड़ित के निजी अंग पर चाकू से वार कर घायल किया गया।

पीड़ित का आरोप है कि उसके एक दोस्त के साथ एक युवती कही चली गई, जिससे नाराज होकर उसके साथ मारपीट की गई है। युवक के पिता और अधिवक्ता ने मधुबन बापूधाम थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मियों पर धमकाने का आरोप लगाया है।

सदरपुर निवासी पेंटर बिट्टू का कहना है कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे वह काम पर जा रहा था। रास्ते में उसे बालकिशन और करण मिले। दोनों आरोपित बिट्टू को अपने साथ बालकिशन के मधुबन बापूधाम स्थित कमरे पर ले गए।

पीड़ित का कहना है कि कमरे की बाहर से कुंडी एक सिपाही ने लगा दी। इसके बाद बिट्टू को बंधक बनाकर करीब 10 घंटे तक बुरी तरह पीटा गया। उसके करंट लगाया गया। हाथ, बाजू, पैर में कई जगह डंडे से हमला किया गया। युवक के निजी अंग पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

बिट्टू के मुताबिक, उसके मोबाइल में सिम डालकर किसी अन्य नंबर पर भी बात की गई। शाम करीब सात बजे आरोपित उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए। युवक के पिता का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार देर रात हल्की धाराओं में केस दर्ज किया और करण को पकड़ लिया। लेकिन अब मुकदमे में फैसले के लिए दबाव डाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *