बहादुरगढ़ के परनाला और कसार में नाला बनने से रुकेगा जल प्रदूषण, एक करोड़ से ज्यादा आएगी लागत

 ड्रेनों में गंदे पानी की सीधी निकासी से हो रहे जल प्रदूषण को रोकने की दिशा में क्षेत्र के परनाला व कसार में नालों का निर्माण होगा। इन पर एक करोड़ से ज्यादा लागत आएगी। इसको लेकर प्रस्ताव भेजे गए हैं।

नालों के निर्माण के बाद दूषित पानी को साफ करके ड्रेन के अंदर डाला जाएगा। इसको लेकर परनाला सरपंच मुकेश राठी के प्रतिनिधि एवं सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी ने ग्रामीणों के साथ चर्चा की और जिस जगह नाला बनना है, वहां का जायजा लेकर ग्रामीणों के साथ प्लानिंग की।

धान अशोक राठी ने बताया कि अभी गांव के गंदे पानी की निकासी ड्रेन में सीधे होती है। प्रस्तावित नाला गांव के मुख्य चौक से लेकर धोबीवाला तालाब तब बनेगा। वहां से पानी को ट्रीट करके ड्रेन में डाला जाएगा। इस पर 75 लाख से ज्यादा लागत आएगी।

दूसरी ओर, कसार गांव में भी इसी तरह नाले का निर्माण किया जाएगा। इस पर 32 लाख से ज्यादा लागत आएगी। पंचायत विभाग के जेई मनदीप कुमार ने बताया कि दोनों गांवों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। केंद्र सरकार से यह बजट मंजूर होना है। इन नालों के बनने से ड्रेन में गंदे पानी की सीधी निकासी रुकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *