कोडरमा में हाईटेंशन तार से फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

झारखंड के कोडरमा में तिलैया थानाक्षेत्र के करमा अंबाकोला रोड स्थित एक फर्नीचर गोदाम में मंगलवार अहले सुबह भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

गोदाम करमा निवासी जफीर अंसारी का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, वहीं स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी खबर दी। फर्नीचर और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

गोदाम में लकड़ी के फर्नीचर के साथ अलमीरा, फ्रिज और कूलर समेत कई महंगे सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। जफीर अंसारी ने करीब 50 लाख रुपये से अधिक नुकसान होने की बात कही है।

स्थानीय लोगों ने घटना के लिए ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि 52 के छठ के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजारा है। इसी की चपेट में आने से गोदाम में आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *