अगर आपके भी बच्चे चलाते हैं Instagram… तो इन 8 सेफ्टी सेटिंग्स का जरूर रखें ध्यान

2.9kViews
1589 Shares

Meta के एक सर्वे के मुताबिक, 19% यंग टीन यूजर्स ने माना कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनवांटेड न्यूड इमेजेस दिखाई दी हैं। मतलब हर 5 में से लगभग 1 टीनएजर को ऐसा कंटेंट देखने को मिला है। ये आंकड़े बताते हैं कि कंटेंट फिल्टरिंग पूरी तरह से असरदार नहीं है। ऐसे में, पेरेंट्स और टीन यूजर्स के लिए ये जरूरी है कि वे तुरंत इंस्टाग्राम की सिक्योरिटी सेटिंग्स को मजबूत करें। आइए जानते हैं इन सेटिंग्स के बारे में।

बच्चों के फोन में सुपरविजन टूल्स ऑन करें

1. सेंसिटिव कंटेंट कंट्रोल

अगर आपको अपनी फीड पर सेंसिटिव कंटेंट पसंद नहीं है, तो ये सेटिंग ऑन करें। इसे कम से कम ‘Less’ पर रखें। इससे फीड में दिखने वाला सेंसिटिव कंटेंट लिमिट हो जाएगा।

2. मैसेज कंट्रोल

कई बार, संदिग्ध लोग डायरेक्ट मैसेज भेजते हैं। अनजान यूजर्स के लिए, ‘Don’t receive reuests’ चुनें। अनजान लोग DM रिक्वेस्ट नहीं भेज पाएंगे।

कैसे करें: सेटिंग्स > प्राइवेसी > मैसेजेस पर जाएं।

3. हिडन वर्ड्स

ये फीचर अपने आप आपत्तिजनक शब्दों को छिपा देता है। कस्टम कीवर्ड जोड़कर संदिग्ध शब्दों को ब्लॉक किया जा सकता है।

कैसे करें: सेटिंग्स > प्राइवेसी > हिडन वर्ड्स पर जाएं।

4. रिस्ट्रिक्टेड अकाउंट

अगर कोई आपको परेशान कर रहा है, तो आप उनके अकाउंट को रिस्ट्रिक्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से, वे ये नहीं देख पाएंगे कि आपने उनका मैसेज पढ़ा है या नहीं।

कैसे करें: सेटिंग्स > रिस्ट्रिक्टेड पर जाएं।

5. सुपरविजन टूल

ये टूल पेरेंट्स के लिए उपयोगी है। इसके जरिए, पेरेंट्स देख सकते हैं कि उनका बच्चा एप पर कितना समय बिता रहा है। जरूरत पड़ने पर कंट्रोल्स लागू किए जा सकते हैं।

कैसे करें: सेटिंग्स > सुपरविजन फॉर टीन पर जाएं।

6. लिमिट्स फीचर

ये फीचर कुछ समय के लिए नॉन-फॉलोअर्स या हाल ही में फॉलो करने वालों को अस्थायी तौर पर आपके अकाउंट पर कमेंट करने या मैसेज करने से रोकता है।

कैसे करें: सेटिंग्स > प्राइवेसी > लिमिट्स पर जाएं।

7. न्यूडिटी प्रोटेक्शन

ये फीचर DMs में मिली संदिग्ध न्यूड फोटो को अपने आप ब्लर कर देता है; ये महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है और वे इसे चालू कर सकती हैं।

कैसे करें: सेटिंग्स > प्राइवेसी > मैसेज > न्यूडिटी प्रोटेक्शन पर जाएं।

8. कमेंट्स कंट्रोल

लोग आपके कमेंट सेक्शन में गलत शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे मामलों में, ‘Hide offensive comments’ को ऑन करें। इससे आपत्तिजनक कमेंट्स हाइड हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *