धनबाद में चिकित्सक की पत्नी की छत से गिरकर संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

2.5kViews
1873 Shares

Dhanbad के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक चिकित्सक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शांति विहार कॉलोनी के प्रगति वाटिका परिसर में 35 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में गिरी पड़ी मिलीं। उनकी पहचान चिकित्सक डॉ. लक्ष्मण सिंह की पत्नी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला छत से दुर्घटनावश गिरीं या फिर उन्होंने कूदकर आत्महत्या की। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *