नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में ऑपरेटर, स्टाफ नर्स, ओवरसियर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इन पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे कल यानी 9 अप्रैल से इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर भरा जा सकेगा। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 1 मई 2026 निर्धारित है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से एनसीएल में कुल 577 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार विवरण निम्नलिखित है-
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| ऑपरेटर (ट्रेनी) | 472 |
| स्टाफ नर्स ट्रेनी | 75 |
| ओवरसियर (Overseer Civil), T&S Grade C | 30 |
योग्यता एवं मापदंड
- ऑपरेटर (ट्रेनी): इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 10th/ SSC/ उत्तीर्ण किया हो और उसके पास हैवी मोटर वेहिकल (HMV) लाइसेंस होना चाहिए।
- स्टाफ नर्स ट्रेनी: इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने 10+2 के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ डिग्री प्राप्त की हो।
- ओवरसियर: इन पदों के लिए उम्मीदवार ने मैट्रिक उत्तीर्ण करने के साथ 3 वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
- 1 मई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए केवल अनरिजर्व/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को फीस के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ईएसएम/ पीडब्ल्यूबीडी/ डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) से होकर गुजरना होगा। टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।


