यूपी में होली त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध व्यक्तियों पर रखी जा रही नजर

2.5kViews
1664 Shares

आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने व शराब तस्करी रोकने के लिए तमकुहीराज थाने की समउर बाजार चौकी पुलिस बॉर्डर पर सघन चेकिंग चला रही है। साथ ही क्षेत्र के कबाड़ के दुकानदारों व स्वर्ण व्यावसायियों को भी अवश्यक निर्देश दे रही है।

बॉर्डर पर स्थित समउर बाजार चौकी पुलिस अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दिया है। चौकी इंचार्ज समउर अखिलेश कुमार यादव टीम के साथ बॉर्डर पर बिहार आने-जाने वालों की सघन चेकिंग शुरू कर दिया है। जिससे होली के अवसर पर शराब शराब तस्करो के मंसूबों पर पानी फिर सके।

संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को दें जानकारी

इसके साथ ही क्षेत्र में स्थित कबाड़ के सभी दुकनदारों को निर्देश दिया है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति अगर कोई सामान बेचने के लिए ला रहा है, तो खुद सतर्कता बरतने के साथ ही पुलिस को खबर जरूर करें, अगर चोरी का कोई सामान कबाड़ की दुकान से मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *