EPFO के ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर में पेंशन-पीएफ शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान

2.1kViews
1347 Shares

 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) मुजफ्फरपुर की ओर से शुक्रवार को समस्तीपुर की चीनी मिल परिसर में ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मियों और सदस्यों की पेंशन व भविष्य निधि (PF) से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।

शिविर में दर्जनों सेवानिवृत्त कर्मियों ने भाग लिया। किसी ने नियमित पेंशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई तो किसी ने पीएफ की शेष राशि भुगतान नहीं होने की समस्या रखी। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि शेष मामलों को क्षेत्रीय कार्यालय स्तर से शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

सुदीलाल साह ने सितंबर माह से पेंशन बंद रहने की शिकायत की, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अगले माह से नियमित भुगतान का भरोसा दिया गया। वहीं वैद्यनाथ महतो के भविष्य निधि की शेष राशि भुगतान से संबंधित मामले को भी प्राथमिकता पर लिया गया।

कार्यक्रम में पीएफ कार्यालय के दिनेश यादव और ईएसआई से नितीश कुमार मौजूद रहे। शिविर में शशिभूषण शर्मा, अश्विनी कुमार सिंह, गौड़ी शंकर प्रसाद सिंह, रामप्यारे पासवान, अरविंद राय, श्याम किशोर चौधरी, राम विनोद चौधरी सहित अन्य कर्मी शामिल हुए।

क्या है ‘निधि आपके निकट 2.0’

‘निधि आपके निकट 2.0’ EPFO का जिला आउटरीच कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य संगठन की सेवाओं को सीधे सदस्यों, पेंशनभोगियों और नियोक्ताओं तक पहुंचाना है।

मुख्य उद्देश्य:

  • पीएफ निकासी, पेंशन और केवाईसी से संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान।
  • ई-नॉमिनेशन और डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
  • दूरदराज के जिलों तक सेवाएं पहुंचाना, जहां क्षेत्रीय कार्यालय नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *