मानगो निकाय अपडेट: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने बनाई 1665 वोटों की लीड

2.1kViews
1627 Shares

 मानगो नगर निगम चुनाव की मतगणना के पहले दौर ने जमशेदपुर की सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। काशी साहू कॉलेज में चल रही मतगणना के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने पहले राउंड में बढ़त बना ली है।

पहले दौर की गिनती समाप्त होने के बाद सुधा गुप्ता को कुल 9543 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी संध्या सिंह को 7878 मत मिले हैं। इस प्रकार सुधा गुप्ता वर्तमान में 1665 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर चल रही हैं। वहीं, जेबा खान और डॉ. वनिता सहाय इस मुकाबले में काफी पीछे नजर आ रही हैं।

पहले राउंड के नतीजे सामने आते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, अभी कई चक्रों की मतगणना शेष है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

पहले राउंड के आधिकारिक आंकड़े

प्रत्याशी का नाम    प्राप्त मत    स्थिति
सुधा गुप्ता            9543       बढ़त (1665 वोट)
संध्या सिंह           7878        दूसरे स्थान पर
जेबा खान            1523        –
डॉ. वनिता सहाय    538         –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *