फोल्डेबल iPhone लाएगा ‘iPhone के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव’, 7.7-इंच डिस्प्ले समेत होंगे ये फीचर्स

Apple का फोल्डेबल iPhone काफी समय से चर्चा में है। पिछले कुछ महीनों में कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनसे हमें इस बात का मोटा-मोटा अंदाजा हो गया है कि इस डिवाइस में कौन-कौन से फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। अब Bloomberg के Mark Gurman की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि ये फोल्डेबल iPhone, iPhone के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा डिजाइन चेंज लेकर आ सकता है।

‘Power On’ न्यूजलेटर में Gurman ने बताया है कि एप्पल का पहला फोल्डेबल iPhone, ‘iPhone के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव और पहला असली फॉर्म-फैक्टर बदलाव’ होगा।

साथ ही उनका कहना है कि ये डिवाइस अब तक लॉन्च हुए कुछ सबसे पॉपुलर iPhones के मुकाबले भी सबसे अलग हो सकता है। उन्होंने बताया है कि iPhone 4, iPhone 6 और iPhone X यकीनन बड़े बदलाव लेकर आए थे, लेकिन अब ये डिवाइस एक बिल्कुल नया डिजाइन ऑफर कर सकता है।

Apple iPhone Fold के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि Apple के फोल्डेबल iPhone का डिजाइन सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 जैसा हो सकता है। आसान शब्दों में कहें तो, यह डिवाइस बुक स्टाइल की तरह ओपन हो सकता है। डिवाइस में 7.7-इंच का इनर डिस्प्ले और 5.3-इंच की आउटर डिस्प्ले मिल सकता है।

कंपनी इस फोल्डेबल फॉर्म-फैक्टर के लिए iOS 27 को खास ऑप्टिमाइज भी करेगी। इससे एप्स को एक साथ चलाने और iPad जैसे मल्टीटास्किंग फीचर्स को सपोर्ट करने में मदद मिल सकती है। साथ ही फोल्डेबल स्क्रीन लगभग पूरी तरह से क्रीज-फ्री हो सकती है।

पावर बटन में Touch ID सेंसर

फोटोग्राफी के लिए iPhone Fold में पीछे की तरफ ड्यूल रियर कैमरा और एक फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह डिवाइस Face ID को भी हटा सकता है और इसके बजाय पावर बटन में ही Touch ID सेंसर मिल सकता है।

Apple iPhone Fold की संभावित कीमत

कंपनी सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ ही फोल्डेबल iPhone को भी लॉन्च कर सकती है। जहां तक कीमत की बात है तो रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अमेरिका में फोल्डेबल iPhone की शुरुआती कीमत $1,999 (₹1,86,000) या उससे ज्यादा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *