जल्दी खाना मांगना पड़ा भारी: बरेली के होटल मालिक ने ग्राहकों पर उड़ेला खौलता तेल, इलाके में सनसनी

2.3kViews
1765 Shares

ग्राहकों ने होटल मालिक से खाना जल्दी मांगा तो उसके कारीगर ने ग्राहकों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपित कारीगर ने ग्राहकों पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर सुभाष नगर पुलिस ने होटल मालिक व कारीगर पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

सुभाष नगर के गणेशनगर निवासी अस्मित तोमर ने पुलिस को बताया कि, उनका भाई आदित्य तोमर अपने दोस्त करन ठाकुर के साथ मंगलवार को खाना लेने के ल‍िए रविंद्र नगर गेट के पास राम किशोर भोजनालय पर गए थे। आदित्य ने खाना लेट करने पर जल्दी देने के लिए कहा।आरोप है कि इसके बाद होटल मालिक राम किशोर ने कारीगर के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर आदित्य ने अपने भाई अस्मित को भी फोन कर दिया। कुछ ही देर में अस्मित वहां पर पहुंचे और दोनों के बीच समझौता कराने लगे। मगर होटल मालिक फिर भी शांत नहीं हुआ और अस्मित के साथ भी गाली-गलौज करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *