जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई है। जिसमें माजरा पुलिस थाना ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुभम पुत्र मस्तराम चौधरी निवासी गांव टोकियों, पोस्ट ऑफिस सैनवाला मुबारिकपुर, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस को बताया कि इसकी ताई 76 वर्षीय राम कौर पत्नी स्व. छोटाराम निवासी गांव टोकियों पोस्ट ऑफिस सैनवाला मुबारिकपुर तहसील पांवटा साहिब अपने घर से सड़क पार कर रही थी।
तो तेज रफ्तारी से आ रही एक मोटरसाईकल ने उन्हे टक्कर मार दी, जिसमें इसकी ताई की मृत्यु हो गई है। मोटरसाईकल का नम्बर HP17C4760 तथा मोटरसाईकल चालक का नाम विचित्र सिंह पुत्र वेद प्रकाश निवासी कोलर, तहसील पांवटा साहिब है।
इस सन्दर्भ में पुलिस थाना माजरा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है।
पुलिस थाना सदर नाहन के तहत हुई एक सड़क दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता जगत सिंह चौहान पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव शिली अधोग, डाकघर कठवाड, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने नाहन पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह ददाहु से नाहन की तरफ आते समय मलंगाव के पास पिकअप चालक गुरदीता सिंह पुत्र सवरण सिंह, निवासी गांव सलेमपुर शेरवा पोस्ट ऑफिस राजपुरा जिला पटियाला, पंजाब ने इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे इसे और इसके साथी मोटर साईकल चालक सतपाल को चोटें आई हैं। मोटर साईकिल का नंबर HP85AA0546 तथा पिकअप का नम्बर PB19X3578 मालूम हुआ है।


