पंजाब के पटियाला जिले के नाभा भादसो रोड गांव लुबाना में एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान पीआरटीसी बस और एक टिपर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस ड्राइवर और टिपर ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है।


