चार्ल्स एलिजाबेथ से बात, US डॉलर में मुनाफा, लालच देकर रिटायर्ड कर्मचारी से लाखों रुपये की ठगी

2.8kViews
1786 Shares

 केंद्रीय सरकार के विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ साइबर ठगों ने 13 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, पुलिस उनकी डिटेल जुटा रही है।

सेक्टर-20 निवासी श्याम लाल मित्तल ने बताया कि दिसंबर 2025 में उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को यूके सिटीजन बताया। उसने व्हाट्एप पर उसके साथ चैंटिंग की।

इसके बाद उसने अपनी कजिन सिस्टर चार्ल्स एलिजाबेथ से बात करवाई। चार्ल्स एलिजाबेथ ने बिजनेस माॅडल के बारे में बताया कि एक हजार यूएस डालर में आपको प्रोडक्ट देंगे, जो आप बाद में 3 हजार यूएस डालर में बेच सकेंगे।

बताया गया कि कंपनी के लोग ही प्रोडक्ट को खरीद लेंगे। उनकी बातों में आकर रिटायर्ड कर्मचारी ने 5 बार में उनके बताए नंबर पर 13.10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने प्रोडक्ट भेजने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे।

इसके बाद रिटायर्ड कर्मचारी को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जसमीत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, पुलिस उनकी डिटेल जुटा रही है। खातों के जरिए ठगों तक पहुंचा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *