प्रयागराज में राकेश टिकैत का केंद्र पर आरोप, बंगाल में हिंसा करवा रही सरकार, किसानों को मिले मुआवजा

8.8kViews
1989 Shares

 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बंगाल में हिंसा और दंगे केंद्र सरकार करा रही है। सिर्फ बंगाल ही नहीं, हर उस राज्य में यह लोग बवाल कराते हैं, जहां उनकी सरकार नहीं होती।

टिकैत ने कहा कि बंगाल में फिर टीएमसी सरकार बना रही है। बुधवार को प्रयागराज के नैनी स्थिति खरकौनी पहुंचे टिकैत ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच युद्ध न रुका तो दूसरे देश भी इसकी कीमत चुकाएंगे। भारत में इसका असर साफ दिख रहा है।

व्यापारी जमाखोरी कर रहे हैं और आमजन गैस के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। युद्ध बंद होना चाहिए। भारत में सबसे शांति का संदेश देता है इसलिए भारत को इसमें सरपंच की भूमिका निभानी चाहिए।

टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई। सरकार को चाहिए कि वह किसानों के नुकसान की भरपाई करे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि घर और परिवार में महिलाओं को आधे का अधिकार है तो सरकार कम क्यों दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *