उरई में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दोस्त के पशुबाड़े में बोरी में किशोर का शव मिला। शव को बोरी में भरकर मिट्टी में दबा दिया गया था।
माधौगढ़ कोतवाली के ग्राम रुदपुरा निवासी 16 वर्षीय कमल प्रताप सिंह का शव बुधवार को उसके दोस्त रोहित के घर के पास बने पशुबाड़े से जमीन में गड़ी बोरी से बरामद किया। किशोर 25 मार्च से लापता था और स्वजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी। स्वजन का कहना है कि कमल घर पर अपने दोस्त रोहित के घर जाने की बात कह कर निकला था।
रुदपुरा निवासी परमाल सिंह का पुत्र प्रताप सिंह 25 मार्च को अपने गांव के ही दोस्त तेज प्रताप और रोहित के घर जाने की बात कह कर निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजन को चिंता हुई, उसकी तलाश की गई। उसके दोस्तों के घर गए तो उन लोगों ने उसके न आने की बात कही। 26 मार्च को परमाल सिंह ने माधौगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई बताया कि वह अपने दोस्त तेज प्रताप व रोहित के यहां जाने की बात कह कर घर से निकला था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

