माता वैष्णो देवी से श्रीनगर तक चल रही अनोखी ट्रेन, खिड़की और छत से देखें सुंदर नजारें; 4000 यात्रियों ने उठाया लुत्फ

2.0kViews
1132 Shares

 जम्मू मंडल में यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 11 फरवरी से विशेष ट्रेन (बड़गाम–बनिहाल) की सेवा का विस्तार बनिहाल से माता वैष्णो देवी कटड़ा तक किया गया था। यह विशेष ट्रेन कश्मीर से कटड़ा आने-जाने वाले यात्रियों की पसंद बनती जा रही है, जिससे जम्मू और कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 11 फरवरी से 17 फरवरी तक इस विशेष ट्रेन से बड़गाम से कटरा और कटड़ा से बड़गाम सामान्य श्रेणी में 4,000 से अधिक यात्रियों ने सफर किया है।

400 से अधिक यात्रियों ने की यात्रा

वहीं ट्रेन में लगाए गए विस्टाडोम कोच से अब तक करीब 400 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है, जो इस आधुनिक सुविधा के प्रति यात्रियों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। यह विशेष ट्रेन मार्ग में आने वाले खारी, सुबंर, संगलदान, सावलकोट, दुगा, बक्कल और रियासी स्टेशनों के लिए भी स्थानीय लोगों का लाभकारी विकल्प साबित हो रही है।

दो हजार से अधिक यात्रा कर सकते हैं

इन स्टेशनों से लगभग 2,000 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की, जिससे स्पष्ट है कि रेलवे द्वारा यात्रियों के हित में उठाया गया यह कदम क्षेत्रीय लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। इस सफल संचालन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि विशेष ट्रेन सेवा को बनिहाल के बजाय श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक विस्तारित किया गया, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर रही है और भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *