एपस्टीन फाइल्स का रूसी कनेक्शन, 1000 बार लिया गया पुतिन का नाम; दुनिया के सबसे बड़े हनीट्रैप को लेकर बड़ा दावा

2.1kViews
1804 Shares

 अमेरिकी अय्यास जेफरी एपस्टीन मामले में बड़ा नाम सामने आया है। एपस्टीन से जुड़ी फाइलों के लेटेस्ट रिलीज में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जोड़ने वाले हजारों रहस्यमय मैसेज मिले हैं। इन मैसेजों के जरिए एक नई थ्योरी सामने आई है कि एपस्टीन असल में काम किसके लिए करता था?

इन जारी ईमेल्स से पता चलता है कि कुछ अनजान सोर्स एपस्टीन और रूसी राष्ट्रपति के बीच मीटिंग्स के बारे में बात कर रहे थे, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या एपस्टीन ने अमीर और ताकतवर लोगों को फंसाने के लिए दुनिया का ‘सबसे बड़ा हनीट्रैप’ चलाने के लिए रूस से लड़कियों की तस्करी की, जिसमें सरकार का भी हाथ था?

एपस्टीन फाइल्स में 1000 बार लिया गया पुतिन का नाम

शुक्रवार को जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स के लेटेस्ट सेट में पुतिन का नाम लगभग 1,000 बार आया है, जकि मॉस्को का जिक्र लगभग 10,000 बार किया गया है।

NYP की खबर के अनुसार, पुतिन के करीबी लोगों का कहना है कि पुतिन ने साल 2008 में एक बच्चे को वेश्यावृत्ति में शामिल होने के दोषी ठहराए जाने के बाद भी एपस्टीन से संबंध बनाए रखे थे।

नए दस्तावेजों एपस्टीन का कथित तौर पर कनेक्शन दिखता है, जिसमें उसने ने नवंबर 2010 में एक अनजान व्यक्ति को मैसेज भेजकर पूछा था कि क्या उन्हें रूसी वीजा चाहिए?

11 सितंबर, 2011 की एक और ईमेल में, एक अनजान मैसेज भेजने वाले ने एपस्टीन की रूस की अगली यात्रा के दौरान पुतिन के साथ मीटिंग की योजनाओं पर बात की थी।

पुतिन से मीटिंग का जिक्र

नई जारी की गई ईमेल में लिखा है, ‘इगोर से बात हुई। उसने कहा कि पिछली बार जब आप पाम बीच में थे, तो आपने उसे बताया था कि 16 सितंबर को आपकी पुतिन के साथ मीटिंग है और वह कुछ दिन पहले रूस आने के लिए अपना टिकट बुक कर सकता है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *