आगरा के आसपास गांवों में नहीं जाएगी बिजली, 58 करोड़ से बनेंगे दो नए सब स्टेशन; ट्रांसफार्मर्स की भी होगी क्षमता वृद्धि

ताजनगरी के आसपास ग्रामीण इलाकों में निर्बाधित बिजली सप्लाई देने के लिए डीवीवीएनएल ने योजना तैयार की है। बिजनेस प्लान 2026-27  के तहत 58 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। सभी कार्य दिसंबर तक पूर्ण कराने होंगे।

इसमें दो सिकंदरा और लखनपुर में नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही नए ट्रांसफार्मर और क्षमता वृद्धि के कार्य कराए जाएंगे। जिससे बिजली संकट दूर हो सकेगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। शहरी क्षेत्र के आसपास कालोनियां विकासित हो रही हैं।

जिससे उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए बिजनेस प्लान 2026-27 में शहरी क्षेत्र से लगे सिकंदरा में 7.24 करोड़ और लखनपुर में 9.97 करोड़ की लागत से 33/11 केवीए के उपकेंद्र बनाए जाएंगे। जिससे एक बड़े क्षेत्र को लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही तीन उपकेंद्रों की 3.54 करोड़ से क्षमता वृद्धि की जाएगी।

तीन 33 केवी न्यू लाइन के कार्य चार करोड़ 21 लाख से होंगे। 24 का 33 केवी लाइन सुदृढीकरण का कार्य एक करोड़ 60 लाख से होंगे। 11 केवी की नई लाइन, 33 केवी सब स्टेशनों का प्रोटेक्शन आदि कार्य कराए जाएंगे। वहीं 236 नए ट्रांसफार्मर और 564 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। जिससे निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *