बारामती में प्लेन क्रैश, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

2.6kViews
1391 Shares

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज सुबह बारामती में चुनाव प्रचार के दौरान एक विमान हादसे में निधन हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान लैंडिंग के दौरान अचानक असंतुलित हो गया और दो हिस्सों में बंट गया। देखते ही देखते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया और पूरी तरह जलकर राख हो गया।

अजित पवार के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक दलों के नेताओं और आम नागरिकों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *