बारिश और बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त, तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान

2.9kViews
1617 Shares

मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह का समय खुशनुमा रहा और लोगों को ठंड का अधिक अहसास नहीं हुआ। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं।

मौसम विभाग ने पहले ही वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया था। दोपहर करीब 2 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई, जो रुक-रुककर शाम तक जारी रही। इस दौरान लगभग 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बारिश और हवाओं के कारण शहर से लेकर गांवों तक की सड़कों पर कीचड़ फैल गया, जिससे लोगों को आवाजाही में कठिनाई हुई। बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया और दिनभर लोग ठंड से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते रहे।

जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम रहने से ठिठुरन और अधिक महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *