मंडी में HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, डंगा धंसने से सड़क से खाई में लुढ़की; पत्थर से न अटकती तो तय था बड़ा नुकसान

1865 Shares

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिला के सरकाघाट उपमंडल में यह दुर्घटना हुई है। सड़क किनारे लगा सुरक्षा डंगा अचानक धंस जाने के कारण यह हादसा हुआ है। डंगा धंस जाने से बस सड़क से पलटकर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर व कंडक्टर सहित कुछ सवारियों को चोटें आई हैं।

सड़क से लुढ़क कर ढांक में फंसी बस

जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की बस सरकाघाट क्षेत्र में अपने रूट पर थी। भटेड़ी चौक के पास अचानक बस लुढ़क गई और ढांक में फंस गई। अगर बस ढांक में न फंसती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

गनीमत रही कि पत्थर से अटक कर बस रुक गई। इससे नीचे और गहरी खाई थी। यदि बस नीचे गिरती तो बड़ा नुकसान होना तय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *