कानपुर देहात में किशोर की हत्या का खुलासा, डांस टीचर गिरफ्तार

1162 Shares

कानपुर देहात में किशोर की गला रेतकर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की वजह ब्लैकमेलिंग बताई।

मामला झींझक पोरवाल गली का है, जहां 17 वर्षीय सौरभ पाल अपनी बहन के साथ रह रहा था। उसी इलाके में क्षेत्रीय विद्यालय का डांस शिक्षक अनूप भी किराए पर रहता था। आरोप है कि उसने फोन कर सौरभ को बुलाया और चाकू से उसका गला रेतकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी को भोला नगर के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में अनूप कुमार ने बताया कि उसका एक किशोर से संबंध था, जिसकी जानकारी सौरभ को हो गई थी। इसके बाद वह उसे धमकाकर पैसे वसूलने लगा। घटना वाले दिन भी उसने पांच हजार रुपये लिए थे। लगातार बढ़ती मांग और धमकियों से परेशान होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर मंगलपुर महेश दुबे ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *