संतकबीरनगर में हाईटेंशन तार से 20 एकड़ गेहूं की फसल खाक, किसानों को भारी नुकसान

महुली थाना क्षेत्र के मड़हाजोत गांव के सिवान में गत शनिवार की रात करीब दस बजे हवों के झोंकों के बीच हाईटेंशन तार के टकराने से चिंगारी निकली। इसके चलते निकट के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गयी। बहती हवा के बीच आग की लपटें तेजी से आगे बढ़ने लगी।

इससे गांव में हाहाकार मच गया। इस गांव के अलावा आसपास के गांवों के किसान आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना देने के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक करीब 18 किसानों का लगभग 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।

महुली थाना क्षेत्र के मड़हाजोत गांव के सिवान में गत शनिवार को रात के करीब दस बजे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से निकट के खेत में गेहूं फसल में आग लग गयी। तेज आंधी के बीच आग की लपटें आगे बढ़ने लगी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।थानाध्यक्ष-महुली दुर्गेश पाण्डेय सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। इस गांव के अलावा महुली,झिंगुरापार,दोकड़ा,महदेवा, बंदरिया, छितही, परसौना आदि गांवों के तमाम किसान आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक इस गांव के दीनदयाल, दयाराम, पूर्णमासी, अधारे, झक्कड़, मोहर्रम, राजकुमार, शब्बीर, रामबख्श, सोमई, केसी यादव,चंद्रदेव दुबे,नारायण दुबे,ओमकार,श्यामसुंदर, फूलचंद्र,बालमुकुंद दुबे, श्रीराम,मुकुल मिश्रा समेत 18 किसानों का करीब 20 एकड़ गेहूं फसल जलकर राख हो गया।आग बुझने के बाद गांव में पहुंचे तहसीलदार

मड़हाजोत गांव में गत शनिवार की देर रात आग लगने पर सूचना दिए जाने के बाद भी तहसील प्रशासन समय से नहीं पहुंचा। ग्रामीणों द्वारा आग बुझा दिए जाने के बाद धनघटा के तहसीलदार रामजी पहुंचे। इसको लेकर ग्रामीण काफी नाराज दिखे। उन्होंने अग्निपीड़ितों को तत्काल सहायता राशि व अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *