अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने दावा किया कि वह खामेनेई की 37 साल पुरानी सत्ता को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि अब ईरान में नए नेतृत्व का समय आ गया है।
शनिवार को दिए बयान में ट्रंप ने कहा, “खामेनेई का अब तक का सबसे अच्छा फैसला यही था कि उन्होंने 800 से ज्यादा लोगों को फांसी नहीं दी।”
ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान में सरकार हिंसा और दमन के बल पर चल रही है। उनके अनुसार, खामेनेई ने देश को पूरी तरह तबाह कर दिया है और उनकी वजह से ईरान में लगातार अशांति बनी हुई है।
ट्रंप का बयान ट्रंप ने कहा, “देश चलाने के लिए नेतृत्व का ध्यान जनता और राष्ट्र पर होना चाहिए, जैसे अमेरिका में होता है। सत्ता बनाए रखने के लिए हजारों लोगों की हत्या करना नेतृत्व नहीं है। असली नेतृत्व सम्मान से होता है, डर और मौतों से नहीं।”
ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को उजागर कर दिया है।


