पीएनबी में 2.69 करोड़ का घोटाला, सीनियर ब्रांच मैनेजर पर आरोप

2.0kViews
1106 Shares

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। बैंक के सीनियर ब्रांच प्रबंधक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 2.69 करोड़ रुपये का गबन किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने फरीदाबाद और पलवल की शाखाओं में प्रबंधक रहते हुए इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। वर्तमान शाखा प्रबंधक की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में बताया गया है कि सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के लक्ष्मीपुरम निवासी अभिषेक गर्ग ने वर्ष 2018 से 2021 के बीच धतीर (पलवल), सेक्टर-17 फरीदाबाद और मानव रचना फरीदाबाद शाखाओं में सीनियर प्रबंधक रहते हुए इस घोटाले को अंजाम दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और बैंक प्रशासन ने भी आंतरिक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *