फाइव-डे वर्क वीक की मांग पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 200 शाखाएं बंद

1291 Shares

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार को जिले के बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। उनकी मुख्य मांग सप्ताह में पांच दिन काम (फाइव-डे वर्क वीक) की मंजूरी थी।

हड़ताल के चलते जिले की करीब 200 बैंक शाखाएं बंद रहीं। इससे लगभग 1000 करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक बंद होने से आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नारेबाजी और प्रदर्शन हिंदू कॉलेज के पास स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और सरकार व इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने बताया कि वेतन समझौते के दौरान बैंक यूनियंस और IBA के बीच लिखित सहमति बनी थी कि सभी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

सरकार पर लेटलतीफी का आरोप कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि IBA ने इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजा था, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है। कर्मचारियों का कहना है कि इसी लेटलतीफी के कारण उनमें भारी रोष है और वे आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *