ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ट्रेन से यात्रा सिर्फ ढाई घंटे में, अक्टूबर से शुरू होंगे विद्युत और सिग्नलिंग काम

2.6kViews
1319 Shares

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में विद्युत और सिग्नलिंग का कार्य अक्टूबर 2026 से शुरू किया जाएगा। योजना पूरी होने के बाद यात्री ऋषिकेश से कर्णप्रयाग मात्र ढाई घंटे में पहुँच सकेंगे।

परियोजना का निर्माण कर रही रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सलीम अहमद ने मंगलवार को प्रस्तावित स्टेशनों और सुरंगों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापक पौधारोपण के निर्देश भी दिए, ताकि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बना रहे।

सलीम अहमद ने कहा कि सभी रेलवे मानकों का पालन करते हुए परियोजना को दिसंबर 2028 से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *