नारनौल में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों की उम्मीदें टूटीं

1616 Shares

हरियाणा के नारनौल खंड के कई गांवों में मंगलवार को हल्की वर्षा के साथ अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नापला, नारेहड़ी, गांवड़ी जाट, पवेरा, सरेली और घाटाशेर गांवों में ओलों की मार से गेहूं, चना और सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से किसान गहरी चिंता में डूब गए हैं।

किसानों का कहना है कि 23 जनवरी को हुई हल्की वर्षा से फसलों में सुधार और बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी थी। लेकिन हालिया ओलावृष्टि ने इन उम्मीदों को झकझोर कर रख दिया।

सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को ग्रामीण किसानों के अनुसार, सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल को हुआ है। ओलों की मार से फलियों को गंभीर क्षति पहुंची है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। गेहूं और चना की फसलें भी प्रभावित हुई हैं।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *