मैगी बेचने वाली कंपनी को 1000 करोड़ रुपये का मुनाफा, हर शेयर पर किया डिविडेंड देने का ऐलान, ये रही रिकॉर्ड डेट

2.0kViews
1487 Shares

 मैगी समेत अन्य फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस एफएमसीजी कंपनी का स्टैंडलोन प्रॉफिट 46 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 1,018.1 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही कंपनी ने हर शेयर पर 7 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है। तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद नेस्ले इंडिया के शेयर इंट्रा डे में साढ़े 3 फीसदी तक उछल गए और 1333 रुपये के स्तर पहुंच गए।

कैसे रहे नेस्ले इंडिया के रिजल्ट?

तीसरी तिमाही में नेस्ले का ऑपरेशन से रेवेन्यू लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 5,667 करोड़ रुपये रहा।

एफएमसीजी क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए 998.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज किए गए 688.01 करोड़ रुपये के मुकाबले 45.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *