बिहार बजट 2026: हर पंचायत में मॉडल स्कूल और जिले में मेडिकल कॉलेज की घोषणा
बिहार सरकार ने आम बजट 2026-27 पेश करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं। बजट में प्रत्येक पंचायत में एक मॉडल स्कूल स्थापित करने का प्रावधान रखा गया है। जिले में कुल 64 पंचायत हैं और सभी पंचायत में मॉडल स्कूल बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा।
सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण बच्चों को सरकारी स्कूल में निजी स्कूल जैसी शिक्षा मिले। इसके साथ ही डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थी अपने घर पर ही मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से स्कूल का पाठ्यक्रम पढ़ सकेंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ी घोषणा की गई है। जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जिलेवासियों को इलाज के लिए अन्य जिलों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। वर्तमान में जिले में ट्रॉमा सेंटर या गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज की कोई सुविधाजनक व्यवस्था नहीं है।


