प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस समय पीएफ (Provident Fund) पर मिलने वाले ब्याज दर को तय करने में लगा हुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 में पीएफ खातों पर कितनी ब्याज दर मिलेगी, इसका ऐलान जल्द ही होने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025-26 के लिए ब्याज दर में कमी की संभावना है। इस बार EPFO की 239वीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिसमें नए वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर का निर्णय लिया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह दर 8% से 8.20% के बीच रखी जा सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएफ पर 8.25% ब्याज निर्धारित किया गया था, ताकि फंड की मजबूती बनी रहे। अब नए वित्त वर्ष में संभावित कटौती से कर्मचारियों को थोड़ा झटका लग सकता है।


