मीसा भारती ने छात्रा की मौत पर जताई संवेदना, राज्य सरकार पर साधा निशाना

2.6kViews
1220 Shares

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी पुत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक मां और एक महिला होने के नाते यह घटना उन्हें बेहद दुखी कर रही है।

इसके साथ ही मीसा भारती ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस खौफ का हवाला देकर मौजूदा सरकार बनी थी, आज वैसी ही घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बावजूद इसके, डबल इंजन की सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

मीसा भारती ने कहा कि छात्राओं और युवाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की लापरवाही साफ दिखाई देती है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *