सर्राफा व्यापारी लूटकांड में शामिल दो और अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस अभियान में मिली सफलता
बीते 13 जनवरी को सर्राफा कारोबारी से हुई आभूषण लूट की घटना में शामिल दो और वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले रविवार की रात पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा था।
पुलिस अभियान घोसी सीओ के निर्देशन में एसपी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय अपनी टीम के साथ काछी कला फोरलेन अंडर पास के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सर्राफा व्यापारी लूटकांड में शामिल दो अभियुक्त विशाल कुमार और शिवम सोनकर भदसा मानोपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
इस तरह पुलिस ने लूटकांड में शामिल चारों अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।


