गुरुधाम स्थित संसदीय कार्यालय में तिरंगा फहराया गया, गरिमामय माहौल में हुआ आयोजन

2.3kViews
1217 Shares

स्थानीय सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुधाम स्थित संसदीय कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा गरिमामय वातावरण में फहराया गया। ध्वजारोहण का कार्य क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह, मृदुला जायसवाल, संसदीय कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, प्रेम कपूर, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, वीणा पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी, निर्मला पटेल, नम्रता चौरसिया और मीना चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *