सुधा मूर्ति ने 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए मुफ्त देखभाल की गारंटी देने का प्रस्ताव किया पेश, सरकार से किया आग्रह

1186 Shares

राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने शुक्रवार को सरकार से तीन से छह वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए नि:शुल्क और अनिवार्य देखभाल एवं शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।

मूर्ति द्वारा पेश किए गए निजी सदस्य प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकार इस संबंध में संविधान में संशोधन करके अनुच्छेद 21बी जोड़ने पर विचार कर सकती है। प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा, “बच्चे हमारा भविष्य हैं। वे उगता सूरज हैं।

सरकार से क्या अनरोध किया?

उनकी प्रारंभिक शिक्षा उनके जीवन के लिए लाभकारी होनी चाहिए। इसलिए मैं आपके माध्यम से हमारी सरकार से अनुरोध करती हूं कि वह संविधान में संशोधन करने पर विचार करे ताकि शिक्षा का मौलिक अधिकार छह से 14 वर्ष की आयु से बढ़ाकर तीन से 14 वर्ष की आयु तक किया जा सके।”मूर्ति ने कहा कि एनईपी 2020 में यह उल्लेख किया गया है कि तीन से आठ वर्ष की आयु के बीच बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ”इस अवधि के दौरान बच्चों के संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक कौशल का बहुत अच्छा विकास होता है। एनईपी 2020 यह भी कहता है कि छह वर्ष की आयु तक मस्तिष्क का 85 प्रतिशत विकास हो जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *