कल्याणी नदी पर बनेगा आरसीसी पुल, शासन से मिली मंजूरी

1179 Shares

शासन ने तेजापुर से कटरी अलीपुर वाया मढ़ापुर संपर्क मार्ग पर किमी दो पर माढ़ापुर के निकट कल्याणी नदी पर आरसीसी सेतु की मंजूरी दे दी है।

इसके लिए 4,95,05000 रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। पहली किश्त के रूप में 2.20 करोड़ जारी कर दिए हैं। नदी पर आठ मीटर लंबा व पांच मीटर चौड़ा पुल बनेगा। जिसकी ऊंचाई पांच मीटर होगी।

इसके साथ ही पुल के आसपास पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन निर्माणखंड-प्रथम के अधिशाषी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *