Gold price in Muzaffarpur 24 carat: धातु बाजार के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला दिख रहा है। सोना ने जहां ग्राहकों को राहत दी है वहीं चांदी की कीमत में आग लगी हुई है। केवल आज की बात करें तो चांदी की कीमत में 4000 रुपये का उछाल देखने को मिला है।
वेबसाइट बैंक बाजार की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार यानी 27 नवंबर 2025 को 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,18,600 रुपये दर्ज की गई। जबकि 26 नवंबर 2025 को यह 1,18,750 रुपये थी। यानी 150 रुपये की कमी हुई है।
24 कैरेट सोने की बात करते हैं। 27 नवंबर 2025 को ₹ 1,24,530 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हो रहा है। जबकि 26 नवंबर 2025 को इसकी कीमत ₹ 1,24,690 थी। यानी 160 रुपये की कमी हुई है।
चांदी की बात करते हैं। 27 नवंबर 2025 को ₹ 1,80,000 पर कारोबार हो रहा है। जबकि इसकी कीमत 26 नवंबर 2025 को ₹ 1,76,000 थी। यानी चांदी की कीमत में 4000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। केवल तीन दिनों की कीमत में बढ़ोतरी का आंकलन करें तो 9000 रुपये का अंतर दिख रहा है। 24 नवंबर 2025 को इसकी कीमत 1,71,000 रुपये थी।
माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की कीमतों में बदलाव तथा डालर और रुपये की अस्थिरता की वजह से भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। चांदी की कीमत में इस तरह की बढ़ोतरी को औद्योगिक मांग में वृद्धि से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

